इकौना: CHC इकौना के सामने चल रहा सनराइज पाली क्लीनिक सीज, नर्स को निजी अस्पताल चलाने के कागजात दिखाने के लिए 3 दिन का दिया समय
सीएचसी इकौना के सामने एक स्टाफ नर्स निजी क्लीनिक चला रही थी, वहीं शिकायत पर सीएचसी अधीक्षक इकौना ने पहुंच कर जांच पड़ताल किया। जबकि कोई वैध कागजात न मिलने के चलते क्लीनिक को सीज कर दिया गया है। वहीं इसके साथ निजी क्लीनिक चलाने के कागजात दिखाने के लिए 3 दिन का स्टाफ नर्स को समय दिया गया है।