कटंगी: नशा मुक्त भारत’ की प्रभावशाली प्रस्तुति से महाविद्यालय ने जीता निर्णायक मंडल का दिल और पहला स्थान
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में शासकीय राजा भोज महाविद्यालय, कटंगी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। महाविद्यालय की टीम ने ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का प्रभावशाली संदेश