बक्सर: आगामी लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक की
Buxar, Buxar | Jan 30, 2025 बक्सर स्थित कार्यालय भवन, विधिक सेवा सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नेहा दयाल ने बैठक किया। बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए। आगामी लोक अदालत की सफलता को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि 8 मार्च को बक्सर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत लगाई जाएगी। बैठक में जिला प्राधिकार के सचिव ने उपस्थित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया।