बक्सर: जिले के पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों की समस्याओं को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात
Buxar, Buxar | Jan 30, 2025 भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने जिले के पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों की समस्याओं को लेकर अपर मुख्य सचिव से मुलाकात किया। इसकी जानकारी भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने शाम 4:30 बजे दिया। विगत दिनों बक्सर प्रवास के दौरान जिले के सभी व्यापार मंडल अध्यक्ष और पैक्स अध्यक्षों ने अपनी परेशानी बताई थी।