बलरामपुर: गौरा चौराहा क्षेत्र में पराली जलाने से लाखों रुपए का गन्ना जल गया, तीन एकड़ से अधिक गन्ने की फसल हुई बर्बाद
गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम सभा गुलहरिया पुरैना में पड़ोसी किसान द्वारा अपनी पराली जलाने से लाखों रुपए मूल्य की गन्ने की फसल जल गई। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, आलोक तिवारी के आठ बीघा, झिनकन के पांच बीघा और कन्हई के तीन बीघा गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ गई। आग फैलते ही किसानों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।