➡️ विकसित भारत यंग लीडर्स कार्यक्रम के तहत जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधन और समावेशी विकास विषय पर युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस जे.एच. कॉलेज, बैतूल में निबंध एवं पीपीटी चैलेंज ट्रैक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधन एवं समावेशी विकास रखा गया। प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा, विचार क्षमता और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने जनजातीय नेतृत्व को सशक्त बनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा समावेशी विकास में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया। अपर कलेक्टर श्री गोपाल सिंह वर्मा, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली तथा विशेष अतिथि सुश्री नीलिमा पीटर एवं डॉ. सुखदेव डोंगरे द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता का संचालन श्री रामनारायण शुक्ला ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. भोलू सिंह मर्सकोले, डॉ. शंकर सातनकर, डॉ. मेघा मालवी एवं प्रो. संतोष पवार शामिल रहे।
➡️ प्रथम से छठवें स्थान तक के प्रतिभागी हुए सम्मानित
प्रतियोगिता में प्रथम से छठवें स्थान तक स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तकनीकी सहयोग श्री सुजीत वरकड़े एवं श्री हेमंत विश्वकर्मा ने दिया। पंजीयन व्यवस्था में श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्रीमती ललिता धुर्वे, श्रीमती अनारकली तुमडाम एवं श्री धनंजय सिंह ठाकुर का सहयोग रहा। अंत में श्री राधेलाल बनखेड़े ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Nov 23, 2026