सागर नगर: सूबेदार वार्ड के भरका इलाके में बिच्छू गैंग का उत्पात, गाली-गलौज और मारने की धमकी देते दिखे
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सूबेदार वार्ड के भरका इलाके में बीती शनिवार की देर रात 11 बजे कथित तौर पर बिच्छू गैंग के सदस्यों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय बाल्मीकि अपने कुछ साथियों के साथ एक घर में घुस गया और वहां मौजूद