सागर नगर: लूट व अपहरण के सनसनीखेज मामले में गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों का जुलूस निकाला
पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन पर थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लूट एवं अपहरण के अपराध में त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की गई है। कार्यवाही के दौरान रविवार की शाम 4 बजे आरोपियों का थाने से जुलूस निकाला गया। दरअसल 6 फरवरी को तिरुपतिपुरम निवासी युवक दीपक राय ने गोपालगंज थाने में रिपोर्ट