सागर नगर: सिविल लाईन चौराहा होगा अब ‘परशुराम चौराहा’ 40 साल बाद हुआ ऐतिहासिक नामकरण, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन
शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक सिविल लाईन चौराहे को अब ‘परशुराम चौराहा’ के नाम से जाना जाएगा। लगभग 40 वर्षों बाद हुए इस बड़े परिवर्तन को लेकर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे चौराहे पर भव्य नामकरण एवं भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन संस्कृति को मुखर स्वर दिया गया। समारोह में नगर की महापौर संगीता सुशील तिवारी की विशेष भूमिका रही। वहीं