घाटोल: घाटोल उपखण्ड के देवलिया अहाड़ा नदी की तरफ जा रहे मार्ग पर कचरे के ढेर में नवजात जीवित बच्चा रोने की सूचना पर पहुंची पुलिस
घाटोल उपखण्ड के नरवाली चौकी अंतर्गत देवलिया अहाड़ा नदी मार्ग पर रविवार रात 9:30 बजे कचरे के ढेर मे नवजात जिन्दा बच्चा रोता हुवा मीलेने का मामला सामने आया हे। बच्चा रोने की एक व्यक्ति द्वारा सुचना पर मोके पर नरवाली चौकी पुलिस पहुंची। सउनि मणिलाल मकवाना मय दल कास्टेबल भरत मीणा ओर कास्टेबल दीपक लबाना पहुँचे और बच्चे को हॉस्पिटल भेजा गया। रिपोर्ट राहुल शर्मा।