जमुई: जमुई सदर अस्पताल गेट पर युवक को मारी गई दो गोलियां, पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Jun 27, 2026 जमुई सदर अस्पताल में शनिवार सुबह करीब 4 बजे दोस्त को देखने पहुंचे महिसौड़ी निवासी सूरज कुमार उर्फ चपी को अस्पताल गेट के पास तीन युवकों ने दो गोलियां मार दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।