गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस ने मोबाइल टावर की बैट्री चोरी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद को शालीमार गार्डन पुलिस ने बुधवार सुबह मोबाइल टावर की बैट्री चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ताहिरपुर कट के पास चेकिंग के दौरान मजरुद्दीन नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 7 अदद बैट्री और 158 बैट्री के सेल बरामद किए गए हैं।