गाज़ियाबाद: साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित फोर्ड कार के शो रूम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना के साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित हरप्रीत फोर्ड कार के शो रूम में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम 4 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।