गाज़ियाबाद: थाना लिंक रोड क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद युवक पर लोहे की रॉड से हमला, घायल की इलाज के दौरान हुई मौत
थाना लिंक रोड क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर लोहे की रॉड से हमला करके उसे घायल कर दिया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह घायल युवक के भाई ने थाना लिंक रोड पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ACP साहिबाबाद ने बताया कि युवक पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी गौरव की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है ।