गाज़ियाबाद: ताहीरपुर कट से शालीमार गार्डन पुलिस ने मोबाइल टावरों की बैटरी चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसे आरोपी मजरूद्दीन को गिरफ्तार किया है, जो थोड़ी सी देर में मोबाइल टावरों से बैटरी चुरा कर लेता था। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ ने कि बताया कि आरोपी मजरूद्दीन चुराई हुई बैटरी को बेचने की फिराक में घूम रहा था और पुलिस ने उसे पकड लिया।