फर्रुखाबाद: लाल सराय में बिजली खंभे में लगी आग, खंभे पर डाटा केबल बांधते समय स्पार्किंग से फैले तारों में आग भड़की
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी टंकी के पास लिंजीगंज बाजार मोड़ पर रविवार को बिजली के खंभे में आग लग गई। यह घटना शाम के समय हुई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। मोड़ पर लंबे समय से दो ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। इनकी बिजली लाइन सड़क पार कर तलैया फजल इमाम की ओर जाने वाली गली के बीच लगे एक खंभे से गुजरती है। यह खंभा अतिक्रमण के कारण पहले बीच में ...