Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
rchauhan009
भिवानी : कहां है सरकार,सरकार तो सिंगापुर गई हुई है, जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कसा व्यंग.... 7 स्टार जिला स्तर पर खोल दिए बीजेपी ने ऑफिस, अब तो ब्लॉक स्तर पर !
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
अनाज मन्डी भिवानी में बाजरे की सरकारी खरीद बंद, नई अनाज मंडी में किसान परेशान : किसान सभा ने सरकार की खरीद नीति पर उठाए सवाल भिवानी 6 अक्तूबर , 2026. नई अनाज मण्डी भिवानी में शनिवार को 613 क्विंटल बाजरे की खरीद के बाद तीन दिन से सरकारी खरीद ठप, किसान सभा भिवानी तहसीत कमेटी ने एमएसपी पर खरीद व भावांतर लाभ देने की मांग की है अखिल भारतीय किसान सभा तहसील भिवानी कमेटी ने मंगलवार को नई अनाज मंडी भिवानी का दौरा कर बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। किसान सभा प्रतिनिधियों ने पाया कि मंडी में भारी मात्रा में बाजरा पड़ा हुआ है, लेकिन सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद नहीं की जा रही है। शनिवार को मात्र 613 क्विंटल बाजरे की खरीद होने के बाद मंगलवार दोपहर तक कोई सरकारी खरीद नहीं हुई, जिससे किसानों में भारी मायूसी है। किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का प्रचार करती है, लेकिन बाजरे की सरकारी खरीद के मामले में किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद नहीं होने के कारण किसान मजबूरी में निजी व्यापारियों को 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर बाजरा बेचने को मजबूर हैं, जबकि सरकारी एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और वे भावांतर योजना के लाभ से भी वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूखे और प्राकृतिक मार झेलकर किसानों ने किसी तरह बाजरे की फसल तैयार की है, लेकिन मंडी में उचित भाव न मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इसके अलावा जिन किसानों का ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ अथवा पंजीकरण का सत्यापन लंबित है, उन्हें मंडी में बाजरा डालने तक नहीं दिया जा रहा और उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। किसान सभा ने मार्केटिंग कमेटी के सचिव सन्दीप लोहान को ज्ञापन देकर तुरंत बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने, किसानों को एमएसपी तथा भावांतर योजना का पूरा लाभ देने, आगामी रबी सीजन में पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाने तथा भिवानी जिले को सूखाग्रस्त घोषित करवाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील प्रधान संतोष देशवाल ने की। इस दौरान किसान नेता प्रताप सिंह सिंगमार, डॉ. सुमेर सांगवान, सुखदर्शन सरोहा, ईश्वर सिंह कोंट , , करतार बोहरा , रणबीर सिंह छपार , रणबीर सिंह कोंट , रामफल कोंट , सहित किसान सभा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 6, 2026
जाम मुक्त, हरा भरा और स्वश्य व स्वच्छ तोशाम की मुहीम जारी :- एसडीएम प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी के द्वारा सयुंक्त रुप से तोशाम बनेगा प्रदेश में रॉल मॉडल:- संदीप कुमार तोशाम,06 अक्टूबर। एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि कस्बे को स्वच्छ तोशाम, स्वस्थ तोशाम अभियान के तहत एक मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिसमें तोशाम को जाम मुक्त, हरा भरा और स्वछता के जरिए प्रदेश में एक रोल मॉडल बनाने की ओर अग्रसर किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि, व्यापारी और तोशाम के आमजन पूरा सहयोग प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दे रहे हैं। आपसी तालमेल करके बैठकों में निर्णय लेकर इस कार्य को अमली जामा पहनाया जा रहा है। गत दिवस प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी से चौधरी सुरेंद्र सिंह और भगवान परशुराम चौंक पर की गई निशान देही के दायरे से बाहर रोड़ पर खड़े वाहनों, दुकानदारों द्वारा रखे गए समान के चालान किए गए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण की बात हो या पेयजल सप्लाई और पर्यावरण संरक्षण सहित सामाजिक उत्थान के सरोकार के तमाम मुद्दों पर जन प्रतिनिधियों के साथ तालमेल करके उन्हें बेहतर तरीके से धरातल पर अमलीजामा पहनाने का कार्य करवा रहे हैं। यातायात एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि 15 मोटर साईकिलो, ब्लैक फ़िल्म लगी गाड़ियों और यातायात के नियमों क़ी पालना न करने वाली 04 स्कूल बसों के चालान किए गए है। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा सड़क पर अवैध रुप से रखे गए सामान का भी चालान किया गया।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 6, 2026
पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा ने थाना सिवानी का किया औचक निरीक्षण: रिकॉर्ड व लंबित मामलों की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश। पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, आईपीएस ने थाना सिवानी का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड, लंबित अभियोगों एवं शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिकॉर्ड रूम, कार्यालय एवं थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड के उचित रख-रखाव एवं सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक भिवानी ने थाना में लंबित अभियोगों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। लंबित मामलों में संबंधित जांच अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित रूप से निगरानी करने तथा कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए मामलों को जल्द से जल्द नियमानुसार निपटाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना में आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ नम्रता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपनी शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुनी जाए और उसकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के दैनिक कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गश्त, नाकाबंदी एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध करवाना है। प्रत्येक शिकायत एवं अभियोग पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए लोगों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। इस अवसर पर डीएसपी सिवानी श्री सुरेंद्र सिंह, प्रबंधक थाना सिवानी निरीक्षक रिशाल सिंह, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक भिवानी एएसआई बलवान सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 6, 2026
मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है: मोनिका मलिक रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण आयुक्त ने एसआईआर को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश भिवानी, 06 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक मोनिका मलिक ने मंगलवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना तथा शुद्धिकरण कार्य या अपात्र नामों को हटाने का कार्य नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में आयुक्त मोनिका मलिक ने डीसी साहिल गुप्ता के अलावा एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, सीटीएम अनिल कुमार के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने आयुक्त को जिला में एसआइआर कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं आयुक्त ने भिवानी, तोशाम, बवानी खेड़ा व लोहारू विधानसभा के निर्र्वाचक पंजीयन अधिकारियों से एसआईआर कार्य की विस्तार से जानकारी ली। वहीं आयुक्त ने लोहारू में एसआइआर कार्य को सबसे कम समय में व बेहतरीन ढंग से संपन्न करने पर एसडीएम मनोज कुमार को बधाई दी। बॉक्स आयुक्त मोनिका मलिक ने गांव जुई खुर्द में मतदान केंद्र संख्या 224, गांव जुई कला के बूथ संख्या 231, गांव कुड़ल के 159, 160, 161 व 164 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नामों में संशोधन तथा अपात्र मतदाताओं के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एसआईआर का कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 6, 2026
जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, विद्यार्थियों को UPI Collect Request Fraud के प्रति किया जागरूक पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान की थीम “STOP–THINK–TAKE ACTION” रखी गई है। अभियान के छठे दिन निर्धारित विषय “UPI Collect Request Fraud” के संबंध में थाना साइबर क्राइम भिवानी के विष्णु कुमार ने अपनी टीम के साथ विश्वास साईंस अकादमी में विद्यार्थियों को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को समझाया गया कि UPI Collect Request एक ऐसी सुविधा है, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के UPI खाते पर पैसे भेजने के बजाय भुगतान करने के लिए Payment Request भेजी जाती है। साईबर ठग इसी सुविधा का दुरुपयोग कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। विद्यार्थियों को बताया गया कि साईबर ठग अक्सर रिफंड, कैशबैक, इनाम, ऑनलाइन बिक्री, नौकरी, बिल भुगतान या किसी अन्य बहाने से UPI Collect Request भेजते हैं और पीड़ित को विश्वास दिलाते हैं कि Request स्वीकार करने पर उसके खाते में पैसे आएंगे। जबकि वास्तव में UPI PIN डालकर Collect Request को Approve करने पर पैसे खाते से निकल जाते हैं। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि UPI PIN पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि भुगतान को अधिकृत करने के लिए होता है। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि बिना पहचान एवं आवश्यकता के प्राप्त किसी भी UPI Collect Request को स्वीकार न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर UPI PIN दर्ज न करें और भुगतान करने से पहले स्क्रीन पर प्रदर्शित नाम, राशि एवं Payment Details को ध्यानपूर्वक जांचें। यदि कोई व्यक्ति पैसे भेजने के नाम पर UPI PIN डालने, QR कोड स्कैन करने या Collect Request Approve करने के लिए कहता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि QR कोड स्कैन करना सामान्यतः पैसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक नहीं होता। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने अथवा किसी व्यक्ति के साथ मोबाइल स्क्रीन शेयर करने से भी बचना चाहिए। जिला पुलिस भिवानी ने आमजन से अपील की है कि “पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN न डालें और अनजान Collect Request को Approve न करें।” साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने तथा उसकी रिकवरी के प्रयासों में मदद मिल सकती है। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 6, 2026
भिवानी में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला ने की 15 मामलों की सुनवाई... दो मामलों का किया मौके पर निपटारा, आठ मामलों की पंचकूला में होगी सुनवाई भिवानी आँखो देखी हलचल
Bhiwani, Bhiwani | Oct 6, 2026
बहल रैली में छलका पूर्व मंत्री का दर्द : भितरघाती मारगे, थमन कसर नही छोड़ी...जेपी दलाल
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026
भिवानी के हुड्डा पार्क में युवक ने बनाया देशभक्ति भरा माहौल.... सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग और कला एवं संस्कृतिक विभाग द्वारा में जिले भर में अनेक स्थानों पर नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क में नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहचाने और समाज में समरूपता लाने के लिए लघु नाटक एक सशक्त माध्यम है।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 5, 2026