धौलपुर जिले के दिहोली थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। गुनपुर-टिकतपुर मार्ग पर भैंस को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाबनुमा क्षेत्र में पलट गई। हादसे में कठुमरी निवासी ब्रजेश पुत्र मुरारी ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। दिहोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।