वारासिवनी: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटा, जंगल में मिला शव
वारासिवनी में दो साल के प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत हुआ। प्रेम विवाह से इनकार करने पर आकाश बाघमारे ने प्रेमिका साक्षी डोहरे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। 29 अक्टूबर को बोदलकसा के जंगल में नहर किनारे युवती का शव मिला था। आरोपी ने पहले आत्महत्या की कहानी सुनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ।