पुरानी रंजिश में चली गोलियां, दो घायल; एएसपी पहुंचीं मौके पर जांच शुरू
कौशांबी। जनपद के कनैली चौराहे के पास रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में दो लोगों के गोली लगने से घायल होने की पुष्टि पुलिस ने की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले गंगा स्नान के दौरान गुलशन त्रिपाठी और गोलू के बीच विवाद हुआ था। उस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी जेल गया था। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद रविवार रात मामूली कहासुनी के दौरान उसने फायरिंग कर दी।
घटना में सूरज पुत्र कल्लू सिंह (25) के पैर में गोली लगी, जबकि गोलू पुत्र धर्मराज सिंह (32) के दाहिने हाथ में गोली लगने की बात सामने आई। वहीं अनुराग पुत्र तुलसी सिंह (20), निवासी चौखड़ा (मध्य प्रदेश) के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के अनुसार फिलहाल दो घायलों का इलाज चल रहा है।
सूचन�