कौशाम्बी में सीजेपी के धरना-प्रदर्शन के समर्थन में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन
मंझनपुर, कौशाम्बी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के धरना-प्रदर्शन व अनशन के समर्थन में सोमवार को कौशाम्बी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसे रोकने के लिए कड़े और प्रभावी कानून बनाए जाएं तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई।
इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा कथित रूप से जबरन हिरासत में लिए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग उठाई