टाटीझरिया: सिमराढाब की महिला मजदूर की रांची में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर दुष्कर्म व हत्या का लगाया आरोप
सिमराढाब की महिला मजदूर की रांची में मौत, ठेकेदार पर दुष्कर्म व हत्या का आरोप। मजदूरी के पैसे लेने गई थी पांच बच्चों की मां, दरिंदगी के बाद मारपीट कर रिम्स में छोड़ा। टाटीझरिया प्रखंड के सिमराढाब निवासी एक 35 वर्षीय महिला मजदूर की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने हजारीबाग के एक ठेकेदार, उसके भगिना और मुंशी पर आरोप लगाया है।