भंडरिया: भंडरिया में 300 किसानों को 10 क्विंटल सरसों बीज वितरित
रबी फसल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों को कृषि कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को भंडरिया प्रखंड परिसर में सरसों बीज का वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख रुक्मणि कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राकेश भूषण सिंह एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) शशिकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से मदगड़ी (क) और करचली पंचायत के किसानों के बीच बीज