सेन्हा: सेन्हा सभागार के बाहर तीन दिन से पत्तल, गिलास और बोतलों का ढेर, स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल
सेन्हा प्रखंड कार्यालय में आगामी जनगणना 2027 के तहत 27 अप्रैल से चार चरणों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 मई को समाप्त हो गया, लेकिन प्रशिक्षण के तीन दिन बाद भी प्रखंड सभागार के सामने और बगल की गलियारी में भोजन के बाद फेंके गए पत्तल, गिलास और पानी की बोतलों का ढेर लगा हुआ है। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे परिसर में फैली गंदगी साफ नजर आई।