करनैलगंज: ससुर की अजीब जिद- बेटे की मौत के बाद बहू से शादी की कोशिश, परसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
परसपुर थाना क्षेत्र मे एक विधवा के ससुर ने उससे शादी के लिए दबाव बनाया। पहले उसका पति चंडीगढ़ से लौटने पर ससुर के दुर्व्यवहार से आहत होकर आत्महत्या कर चुका था। पति की मौत के बाद ससुर अपने 2 साथियो के साथ बहू के मायके पहुंचा और शादी की कोशिश की। शुक्रवार 6 बजे SO ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके ससुर व 2 साथियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।