करनैलगंज: करनैलगंज में भक्तिमय माहौल के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू
करनैलगंज मे शुक्रवार शाम 4 बजे से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। यह परंपरा यहां विशिष्ट मानी जाती है, जबकि अन्य स्थानों पर विसर्जन दशहरे के दिन होता है। विसर्जन यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा और जगह-जगह प्रसाद वितरण से माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था हेतु SP के निर्देश पर सरयू घाट पर पुलिसकर्मियों, गोताखोरों व प्रशासनिक टीम की तैनाती की गई है।