करनैलगंज: करनैलगंज-लखनऊ रोड पर बाइक भिड़ंत, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
गुरुवार करीब 4 बजे करनैलगंज-लखनऊ मार्ग स्थित पिपरी गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिपरी निवासी जीवन लाल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें करनैलगंज CHC ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया।