करनैलगंज: ग्राम पतिसा में गांधी जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामअचल द्विवेदी आचार्य को किया गया सम्मानित
करनैलगंज के ग्राम पतिसा में गुरुवार 3 बजे गांधी जयंती के अवसर पर 1942 के संग्राम सेनानी 100 वर्षीय रामअचल द्विवेदी आचार्य को SDM ने उनके आवास पर अंगवस्त्र और भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें नमन किया। सम्मान पाकर आचार्य भावुक हो उठे और सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी।