करनैलगंज: कौड़िया पुलिस ने हत्या कांड का किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौड़िया पुलिस ने थाना मे दर्ज हत्या मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वादी राममूरत ने अपनी तहरीर मे पिता मलखा चौहान की हत्या का संदेह भाभी गुड़िया देवी व अन्य पर जताया था। बुधवार 4 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के विवेचना के बाद रामनाथ चौहान, गुड़िया देवी और कृष्णा देवी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है।