करनैलगंज: करनैलगंज की अनोखी रामलीला में सरेआम अपराधी को फांसी का मंचन
करनैलगंज में लगभग 200 वर्षो से अनोखी रामलीला का मंचन होता आ रहा है। बुधवार 8 बजे इसमें अदालत, पुलिस और अपराधी का दृश्य प्रस्तुत कर अपराधी को सरेआम फांसी दी गई है। इस नाटक का उद्देश्य समाज को अपराध के दुष्परिणाम से जागरूक करना है। ऐतिहासिक रामलीला मे दिखाया जाता है कि लूट और हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस पकड़कर अदालत में पेश करती और उसे मौत की सजा मिलती है।