धरहरा: धरहरा में जनगणना को लेकर अहम बैठक, पेपरलेस प्रक्रिया पर दिया गया ज़ोर
धरहरा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को के तड़के लगभग 11 बजे आगामी जनगणना कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने की। इस दौरान जनगणना कार्य के सफल संचालन, जिम्मेदारियों के निर्धारण और विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।