जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने नशे पर वार करते हुए 21 किलो गांजा पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार
टीकमगढ़ जिले में नशा विरोधी अभियान के तहत दिगौड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो अवैध गांजा जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्रदेश स्तर पर चल रहे अभियान के अंतर्गत की गई। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस लगातार सक्रिय है और अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।