मोठ: झांसी के औपारा गांव में 16 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार कन्या भोज में गया था; पुलिस जांच में जुटी
Moth, Jhansi | Oct 19, 2026 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के औपारा गांव में 16 वर्षीय किशोरी प्रियंका उर्फ महक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य सिया गांव में कन्या भोज में शामिल होने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है