नावकोठी: नावकोठी बीसीओ कार्यालय में पैक्स अध्यक्षों की बैठक, रबी विपणन के तहत गेहूं अधिप्राप्ति पर चर्चा हुई
नावकोठी प्रखंड के सहकारिता कार्यालय में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने रबी विपणन के तहत गेहूं अधिप्राप्ति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा सभी लोगों से अधिक से अधिक गेहूं अधिप्राप्ति करने के लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।