नावकोठी: नावकोठी में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक, उपनिदेशक सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए
नावकोठी प्रखंड के विमर्श कक्ष में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपनिदेशक कल्याण विभाग रिजवान अहमद ने किया। उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की विभाग वार जानकारी एवं समीक्षा के उपरांत आवश्यक निर्देश दिया।