नावकोठी: नावकोठी थाना में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लील गीत बजाने वालों पर होगी कार्रवाई
नावकोठी थाना परिसर में शनिवार को चैती दुर्गा एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। चैती दुर्गा पूजा पर उपस्थित लोगों को शांतिपूर्ण मेला संपन्न कराने की अपील की। रामनवमी के दौरान जुलूस पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। अश्लील गीत और डीजे बजाने पर प्रशासनिक पाबंदी जारी रहेगी।