नावकोठी: ररिऔना ईंट भट्ठा पर मजदूरों के लिए स्वास्थ्य शिविर, 100 लोगों का हुआ इलाज, मुफ्त दवा दी गई
पहसारा पूर्वी पंचायत के जेबीडब्ल्यू ईंट उद्योग ररिऔना में शुक्रवार को मुफ्त हेल्थ जांच शिविर एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जनार्दन महतो ने किया। इस अवसर पर दुर्गा क्लिनिक के चिकित्सक डॉ रमन झा के द्वारा 100 लोगों की इलाज के बाद मुफ्त में दवा दिया। उन्होंने लोगों को गर्मी के मौसम में उचित खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देने की अपील की।