नावकोठी: नवाकोठी पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को किया दस्तयाब, बयान के लिए भेजा कोर्ट
थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 मार्च को अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की भगाने के मामले में उसके पिता ने गांव के ही दो युवकों पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे समस्तीपुर जिला के हसनपुर से बरामद किया है।