चम्पावत की वन पंचायत पुनेठी में हरेला महोत्सव-2026 के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय और जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। डीएम ने बताया कि चम्पावत जिले में करीब 70 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें बांज, पांगर, पदम और उतीश जैसी प्रजातियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण से हरित उत्तराखंड का निर्माण करना है।