सांगानेर: राजस्थान के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर बाप विधायकों ने भाजपा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ। इस दौरान बा पार्टी के सभी विधायक पारंपरिक वेशभूषा में विधानसभा पहुंचे और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने की मांग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विधायकों ने एक और में कहा कि वह सड़क से लेकर सदन तक मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।