जबलपुर: लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने कलेक्ट्रेट में ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, शहर विकास को लेकर चल रही योजनाओं पर की चर्चा
लोकसभा सांसद आशीष दुबे के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी विभागों के प्रसाशनिक अधिकारियों की बैठक ली।सांसद की पहली बैठक में विभाग के सभी अधिकारियों को परिचय लिया गया। इस दौरान शहर विकास के लिए चल रही योजनाओं को लेकर सांसद के द्वारा अधिकारियों से जानकारियां ली गई। साथ ही शहर और प्रगति करें उसको लेकर सांसद के द्वारा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए ।