जबलपुर: संजय नगर भडपुरा से आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करते 1 आरोपी एवं गैस रिफलिंग करा रहा आटो चालक
क्राईम ब्रांच एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा संजय नगर भडपुरा में दबिश दी जहा 4 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तराजू 1 विधुत मोटर एवं आटो तथा गैस रिफलिंग के नगदी 500 रूपये जप्त। गैस रिफ्लिंग करने वाले ने पूछताछ पर अपना नाम संदीप पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी निभर्य नगर एवं आटो चालक ने अपना नाम फिरोज खान उम्र 21 वर्ष निवासी कटरा बताया।