जबलपुर: पश्चिम बंगाल में महिलाओ पर अत्याचार के विरुद्ध लक्ष्मीबाई केलकर संगठन ने, घंटाघर मे प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
घंटाघर चौक में लक्ष्मीबाई केलकर संघठन की महिलाओ के द्वारा पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और हिंसक घटनाओं को लेकर प्रदर्शन कर सीएम ममता बैनर्जी और उनकी टीएमसी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग की गई।