राजपुर: पुआल के टाल में छिपाकर रखी 87 लीटर देशी शराब बरामद
Rajpur, Buxar | Apr 2, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब की खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार सगरांव पलिया रोड से लगभग 500 मीटर पहले पुआल के टाल में शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुल 87 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।