#विश्वनाथ में असम पुलिस भर्ती का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू
👉मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की प्रेरणा और विश्वनाथ के विधायक पल्लव लोचन दास के प्रयास से आज से विश्वनाथ चारिआली के कमलाकांत क्षेत्र (Walking Zone) में असम पुलिस की 2027 भर्ती परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग कैंप शुरू हो गया है।
👉टीम दीक्षा और विश्वनाथ फाउंडेशन के सहयोग से आज से 17 नवंबर 2026 तक यह प्रशिक्षण चलेगा।
इस निःशुल्क कोचिंग कैंप में लगभग तीन सौ से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया।
👉इस शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक पल्लव लोचन दास, विश्वनाथ जिले की जिलायुक्त करबी सैकिया करन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आसिफ अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष अमरज्योति बरठाकुर, चेम्बर अव कमर्श के अध्यक्ष भास्कर बोरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#CM #mynewsbiswanath