#विवादित असमिया गाना 'हातत बिड़ि मुखत पान' के खिलाफ अब विश्वनाथ में भी जातीय संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
👉वीर लाचित सेना असम, विश्वनाथ नगर समिति की ओर से आज विश्वनाथ सदर थाने में इस गाने के खिलाफ एक FIR दर्ज कराई गई।
👉संगठन का आरोप है कि गाने का शीर्षक और इसके दृश्य असमिया समाज की संस्कृति और परंपरा का अपमान करते हैं।
👉उनका कहना है कि इस तरह के अश्लील और विवादित गाने युवा समाज के बीच गलत संदेश भेज रहे हैं।
👉संगठन ने पुलिस प्रशासन से गाने से जुड़े कलाकार और निर्माता के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।