रामपुर मनिहारन: कोर्ट के वारंट पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले का आरोपी गिरफ्तार, अदालत में किया गया पेश
रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने अदालत से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले के एक आरोपी को शनिवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी को कस्बे से पकड़कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरफराज पुत्र अखलाक निवासी मोहल्ला कायस्थान, थाना रामपुर मनिहारान के रूप में हुई है।