मेसकौर: 7 एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार: फरार आरोपियों के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस को मिली सफलता, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मेसकौर पुलिस ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सात एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी को न्यायिक हिरासत में गुरुवार को भेज दिया गया।