बेलहर: कुमरैल गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में एक खिलाड़ी को मारपीट कर किया जख्मी, दूसरे खिलाड़ी के खिलाफ थाने में केस दर्ज
Belhar, Banka | Feb 15, 2024 कुमरैल गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में एक खिलाड़ी मंजीत कुमार को दूसरे खिलाड़ी तुषार कुमार ने क्रिकेट के बल्ले से मारकर सिर फोड़ दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। जख्मी खिलाड़ी का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस संबंध में मंजीत कुमार ने थाने में केस दर्ज कराकर तुषार कुमार पर बल्ले से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है।