सासाराम: सासाराम में तकिया फ्लाईओवर का डीएम ने किया निरीक्षण, सीढ़ी निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने का दिया निर्देश
Sasaram, Rohtas | Sep 12, 2026 तकिया फ्लाईओवर का डीएम ने किया निरीक्षण, सीढ़ी निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा ने शनिवार को तकिया फ्लाईओवर एवं रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लाईओवर पर बने पैदल पथ और लोगों के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल पथ के दूसरी ओर सीढ़ी नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी मिली।